फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: चोरी के आरोपियों को अदालत ने भेजा दो दिन की पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ में बंद पड़ी एक कंपनी से चोरी की गियर बाॅक्स मशीन को बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कंपनी के एचआर प्रबंधक अनिल ठाकुर ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 18 फरवरी को रात को 4-5 लोग उसकी कंपनी में घुसे और ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्डों को बंधक बना लिया और हाइड्रा मशीन की सहायता से फैक्ट्री में रखी गियर बाॅक्स मशीन को चुरा कर ले गए। मामले को देखते हुए नालागढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपी लोदी माजरा निवासी अवतार सिंह उर्फ थोना और नालागढ़ के ढाणा निवासी भजन को गिरफ्तार किया। पुलिस ने चोरी की गई 50 लाख रुपये की गियर बाॅक्स मशीन को भी बरामद कर लिया। शनिवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया,जहां से उन्हें दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। उधर, एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें