फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: रामशहर तहसील कार्यालय भवन का निर्माण दो साल से ठप

विज्ञापन
नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के रामशहर में अधर में अटका नए तहसील भवन का काम। संवाद
विज्ञापन
बजट के अभाव में एक ईंट तक नहीं लग पाई
विज्ञापन

पुराने जर्जर भवन में जान जोखिम में डालकर काम कर रहे कर्मचारी
असुरक्षित भवन में रखा है 35 पंचायतों का रिकॉर्ड
कमल कुमार
रामशहर (सोलन)। विधानसभा क्षेत्र नालागढ़ की पहाड़ी तहसील रामशहर में नए कार्यालय भवन का निर्माण दो वर्षों से शुरू नहीं हो पाया है। स्थिति यह है कि वर्ष 2024-25 से लेकर 2026 की शुरुआत तक भवन में एक ईंट तक नहीं लग पाई है। बजट की कमी के कारण निर्माण कार्य पूरी तरह ठप है, जबकि कागजों में इसे 31 मार्च 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।
इस समय तहसील कार्यालय पुरानी उप-तहसील के जर्जर भवन में संचालित हो रहा है। भवन की हालत इतनी खराब है कि यहां कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि क्षेत्र की 35 पंचायतों का महत्वपूर्ण रिकॉर्ड भी इसी असुरक्षित भवन में रखा गया है। वर्ष 2023 में तीन मंजिला भवन का टेंडर 1.26 करोड़ रुपये में आवंटित किया था। सरकार ने 50 लाख रुपये जारी किए, जिससे लोक निर्माण विभाग ने मार्च 2024 तक दो मंजिलों का ढांचा तैयार कर दिया। इसके बाद वित्त वर्ष 2024-25 में कोई अतिरिक्त बजट जारी नहीं हुआ, जिससे निर्माण कार्य रुक गया। वित्त वर्ष 2025-26 के बजट में भी इस परियोजना के लिए कोई राशि आवंटित नहीं की गई है।
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में विकास कार्य ठप हैं। मेरे पिछले कार्यकाल में 50 लाख रुपये का बजट जारी किया गया था, लेकिन वर्तमान सरकार ने आगे कोई राशि जारी नहीं की, जिससे निर्माण कार्य प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

-लखविंद्र राणा, पूर्व विधायक, भाजपा
बजट के अभाव से रुका काम
सरकार से प्राप्त 50 लाख रुपये की राशि खर्च की जा चुकी है। बजट के अभाव में कार्य रुका हुआ है। जैसे ही शेष राशि जारी होगी, निर्माण कार्य दोबारा शुरू कर दिया जाएगा।
-ईश्वर शर्मा, सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी रामशहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें