फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बीबीएन मे सड़कों की हालत खराब, जगह-जगह भर रहा है पानी

Fri, 05 Jul 2024 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
बद्दी में बरसाती पानी से हुआ जलभराव। संवाद
विज्ञापन
बारिश व सीवरेज के पानी से सड़कों की हालत हो रही है खराब
विज्ञापन

एनएचएआई, जलशक्ति विभाग व नप एक दूसरे पर टाल रहे काम
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। एशिया के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन पर केंद्र और राज्य सरकार दोनों सरकारें ध्यान नहीं दे रहीं। हालात यह हो गए हैं कि जगह-जगह सड़कों की हालत खराब है और पानी भरा है। नीलम होटल से लेकर संडोली तक के सफर में कब गाडी फंस जाए कुछ नहीं कहा जा सकता। एनएचएआई जोकि फोरलेन का निर्माण करवा रहा है, ने बरसाती जल निकासी का कोई प्रावधान नहीं किया और एनएच दलदल बन गया है। जब उन्होंने कोशिश की कि वर्तमान हाईवे को थोड़ा सा दुरुस्त कर दें तो नगर परिषद की सीवर लाइन फट गई और उसका पानी हाईवे पर आ गया। इससे पहले वीरवार को ट्रक एनएच पर फंस गया तो पूरा शहर जाम हो गया था। बीबीएन के एडवोकेट दिनेश चंदेल, समाजसेवी सतीश जैन, पंकज ठाकुर, कमल वेद भारद्वाज, चंदन सिंह व विवेक, इंद्रवीर ने कहा कि निर्माणाधीन एनएच-बद्दी पर वाहन चलाना मुश्किल हो रहा है। लोगों की गाड़ियों के चैंबर टूट रहे हैं। वहीं सड़कों में दलदल होने से वाहन भी फंस रहे हैं।


इनसेट
वहीं नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी ललित कुमार ने बताया कि नालियां बंद होने से जो दिक्कतें आ रही थीं उसको हमने टीम भेजकर दुरुस्त करवा दिया। शराब के ठेके के पास नाली बंद थी उसको खुलवा दिया गया है। जहां तक सीवरेज की बात है वो जलशक्ति विभाग का काम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
सीवरेज कई बार खुलवाई फिर हो जाती है बंद : एसीडीओ
उधर, जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता चमन लाल ने कहा कि बद्दी में सीवरेज लाइन बहुत छोटी है, जो बार-बार बंद हो जाती है। विभाग की ओर से उसे हर बार खुलवाते हैं लेकिन वो फिर से बंद हो जाती है। बंद हुए तीनों चैंबरों को फिर से खुलवाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें