फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कल्होग स्कूल की हालत खस्ता, एसएमसी ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Wed, 26 Jul 2023 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
कंडाघाट के कल्होग स्कूल की बारिश से खस्ता हो चुकी हालत को लेकर उपायुक्त मनमोहन शर्मा को ज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल को असुरक्षित घोषित करने और अन्य इंतजाम करने की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कंडाघाट(सोलन)। खतरे की जद में आए कंडाघाट के कल्होग स्कूल की हालत बारिश से खस्ता हो चुकी है। इसे लेकर बुधवार को स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान और प्रधानाचार्य ने उपायुक्त सोलन को ज्ञापन सौपा। उन्होंने स्कूल को असुरक्षित घोषित करने की उपायुक्त से मांग उठाई ताकि बच्चों को खतरे की जद में पढ़ने को मजबूर न होना पड़े।
विज्ञापन

गौर रहे कि बारिश के दौरान स्कूल के कमरों की हालत खराब हो चुकी है। कमरों में दरारें काफी बढ़ चुकी हैं, जगह की कमी के कारण कक्षाएं शिफ्टों में लगानी पड़ रही हैं। बारिश से ज़ब नुकसान हुआ तो प्रशासन को सूचना दी गई, जिसके बाद प्रशासन ने मौका देखा और दो कमरों को तुरंत बंद करने के आदेश दिए थे। उसके बाद स्कूल प्रधानाचार्य डॉक्टर सुनीता कुमारी ने तुरंत एसएमसी की बैठक बुलाई व उच्चाधिकारियों और प्रशासन को सूचना दी। अब यहां पर दो कमरों को असुरक्षित तो घोषित कर दिया है, मगर कक्षाएं लगाने में दिक्कतें आ रही है। ऐसे में उन्होंने बच्चों की पढ़ाई के लिए अतिरिक्त इंतजाम करने की गुहार लगाई। वहीं उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि वह जल्द ही संबंधित अधिकारियों को इसके लिए आदेश जारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें