फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शहर में पेयजल व्यवस्था के नहीं सुधर रहे हालात, छठे दिन पहुंच गई सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गिरि पेयजल योजना में बिजली की तकनीकी खराबी ने बिगाड़ी सप्लाई
विज्ञापन

शहर के मुख्य भंडारण टैंक में शनिवार को भी कम पहुंची गिरि से आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में पेयजल व्यवस्था के हालात नहीं सुधार रहे हैं। कड़ाके की ठंड के बीच सोलन के कई वार्डों में पानी की आपूर्ति छठे दिन तक पहुंच गई है, जिससे जनता में भारी रोष है। गिरि पेयजल योजना में आई तकनीकी खराबी और बिजली कट ने निगम के दावों की पोल खोल कर रख दी है। आलम यह है कि शहर को रोजाना मिलने वाले 90 लाख लीटर पानी के मुकाबले मात्र 20 लाख लीटर से ही गुजारा करना पड़ रहा है। पेयजल संकट गहराते ही राजनीति भी गरमा गई है। भाजपा शहरी मंडल ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा शासन के दौरान गिरि योजना के ऑग्मेंटेशन के लिए 35 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए थे। इनमें से 25 करोड़ तो खर्च कर दिए गए, लेकिन शेष 10 करोड़ रुपये आज भी फाइलों में दबे हैं। भाजपा का आरोप है कि जनता के पैसों का दुरुपयोग हो रहा है और सरकार की अनदेखी का खामियाजा वर्ष 2025 में आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। गौर रहे कि गिरि पेयजल योजना से शहर और आसपास के क्षेत्रों को पानी की सप्लाई दी जाती है। अगर पानी की आपूर्ति प्रभावित हो जाए तो पेयजल किल्लत का सामना लोगों को करना पड़ता है। शहर के मुख्य भंडारण टैंक में गिरि योजना से करीब 60 से 70 लाख लीटर पानी की सप्लाई दी जाती है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से शहर अश्वनी खड्ड पेयजल योजना पर निर्भर है। पिछले हफ्ते भी गिरि पेयजल योजना में बिजली कट से पानी की लिफ्टिंग प्रभावित हुई थी। शुक्रवार को बिजली की तकनीकी खराबी के कारण गिरि योजना से मुख्य टैंक में पानी नहीं पहुंच पाया। शनिवार को नगर निगम केवल कुछ ही वार्डों में पानी दे सका। वर्तमान में शहर केवल अश्वनी खड्ड योजना के भरोसे है, जो शहर की एक-तिहाई जरूरत भी पूरी नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन


ट्रांसफार्मर पर बढ़ा गांवों का लोड
गिरि योजना के लिए जिला सिरमौर में लगा ट्रांसफार्मर बार-बार ट्रिप हो रहा है। यह ट्रांसफार्मर केवल योजना चलाने के लिए था, लेकिन पिछले कुछ समय से इससे साथ लगते गांवों को भी जोड़ दिया गया है। सर्दियों में हीटर व अन्य उपकरणों के कारण लोड बढ़ते ही बिजली कट लग रहे हैं, जिसका सीधा असर सोलन की लिफ्टिंग पर पड़ रहा है।
विज्ञापन



इनसेट

गिरि पेयजल योजना में बिजली की दिक्कत आने के बाद सप्लाई कुछ प्रभावित हुई है। नगर निगम के भंडारण टैंक में शनिवार को भी पानी की सप्लाई दी गई है।
-आशीष राणा अधिशाषी अभियंता, जल शक्ति विभाग, सोलन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें