एएसपी राज कुमार चंदेल को ज्ञापन सौंपते विश्व हिंदू परिषद के सदस्य। स्रोत : परिषद
कार्रवाई को लेकर एएसपी सोलन से मिला विश्व हिंदू परिषद का प्रतिनिधिमंडल
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सोलन में एक छोटी बच्ची के साथ हुई छेड़छाड़ मामले को लेकर लोगों में भी रोष है। शुक्रवार को मामले पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए विश्व हिंदू परिषद सोलन इकाई के एक प्रतिनिधिमंडल ने एएसपी से मुलाकात की और कड़ा विरोध दर्ज कराया। विश्व हिंदू परिषद की टीम ने एएसपी राज कुमार चंदेल के माध्यम से प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि इस घिनौने अपराध में संलिप्त दोषियों को तुरंत सलाखों के पीछे भेजा जाए। विहिप के जिला अध्यक्ष देव, मुकेश शर्मा, दीपक अग्रवाल ने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज के लिए कलंक हैं और प्रशासन को इस मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनानी चाहिए। परिषद ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो वे चुप नहीं बैठेंगे। संगठन ने कहा कि न्याय में देरी होने पर विश्व हिंदू परिषद पूरे समाज को साथ लेकर सड़कों पर उतरने और उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।