फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी में संदिग्ध हालात में युवक का शव नाली में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मानपुरा पंचायत के ठेडा गांव का रहने वाला था रामलाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। मानपुरा पंचायत के ठेडा गांव के 27 वर्षीय युवक रामलाल पुत्र जगदीश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव बद्दी के नैना अपार्टमेंट के समीप नाली में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने शव देखे जाने के बाद तुरंत बरोटीवाला पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नालागढ़ में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की पहचान उसकी जेब से मिले पैन कार्ड के आधार पर हुई, जिसके बाद पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया। परिजन भी यह जानकर हैरान रह गए कि वह यहां कैसे पहुंचा। बताया जा रहा है कि रामलाल ने कुछ दिन पहले पिकअप वाहन लिया था और वह स्वयं उसे चलाता था। परिजनों ने फिलहाल किसी पर कोई शक नहीं जताया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया, जिसके बाद शुक्रवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें