फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दसेरन के जंगल में पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर मामले की जांच की शुरू
विज्ञापन

दसेरन के प्रकाश सिंह के रूप में हुई मृतक की पहचान
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। अर्की उपमंडल के दसेरन नेरी क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालात में जंगल में पेड़ से लटका मिला। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच में यह देखा जा रहा है कि यह आत्महत्या है या हत्या। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 57 वर्षीय प्रकाश सिंह पुत्र धर्म सिंह, निवासी गांव दसेरन (नेरी), डाकघर भराड़ीघाट, तहसील अर्की, जिला सोलन के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में शव को नीचे उतारकर जांच की। मृतक के बेटे विनीत सिंह ने बताया कि करीब छह महीने पहले उनके छोटे भाई की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इसके बाद से उनके पिता मानसिक रूप से परेशान रहते थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अर्की भेजा गया, जहां जांच के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। डीएसपी दाड़लाघाट नवीन झाल्टा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला डिप्रेशन के चलते आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें