फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योग में ब्लास्ट मामले में पुलिस के हाथ अभी खाली

Fri, 04 Nov 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो, बद्दी सोलन
विज्ञापन
एसपीएसआईडीसी इंडस्ट्रियल एरिया काठा के फार्मा उद्योग में दो नवंबर को हुए ब्लॉस्ट मामले में शुक्रवार को फोरेंसिक लैब जुन्गा के निदेशक अरुण शर्मा ने घटनास्थल का दौरा किया। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
एसपीएसआईडीसी इंडस्ट्रियल एरिया काठा के फार्मा उद्योग में दो नवंबर को हुए ब्लॉस्ट मामले में शुक्रवार को फोरेंसिक लैब जुन्गा के निदेशक अरुण शर्मा ने घटनास्थल का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ डीएसपी खजाना राम और बद्दी पुलिस थाना के जवान भी कार्रवाई में शामिल हुए। उद्योग में हुए ब्लास्ट के बाद पुलिस जांच को 48 घंटे का समय बीत चुका है। लेकिन अभी तक मामले की प्राथमिक जांच में पुलिस ने कोई गिरफ्तारी नहीं की है।
विज्ञापन


पुलिस मामले को लेकर फोरेंसिक जांच पर ही निर्भर आ रही है। शुक्रवार की जांच में फोरेंसिक टीम ने उद्योग से करीब चार सैंपल उठाए हैं। निदेशक ने कहा कि हादसे की सही वजह का पता लगाने को लिए सैंपलों की रिपोर्ट को 15 दिन के भीतर तैयार कर बद्दी पुलिस को भेजा जाएगा। मौजूदा हालात पर उन्होंने कहा कि उद्योग की ओर से किस स्तर की लापरवाही रही है यह अभी नहीं कहा जा सकता।

गौरतलब है कि हादसे में घायल सभी आठ कामगार सुरक्षित हैं। गंभीर रूप से घायल हुए सुनील का ईएसआई अस्पताल काठा में अभी भी उपचार चल रहा है। डीएसपी खजाना राम ने कहा कि पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। उद्योग की ओर से लापरवाही किस स्तर पर रही है यह फोरेंसिक टीम के ओपिनियन के बाद ही तय किया जाएगा। गिरफ्तारी को लेकर उन्होंने कहा कि जांच पुरी होने पर ही इस पर कोई कार्रवाई हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें