फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी भाजपा

विज्ञापन
भाजपा सोलन शहरी मंडल की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। स्त्रोत: बीजेपी
विज्ञापन
सोलन में हुई सोलन शहरी मंडल की बैठक
विज्ञापन

सड़क, ट्रैफिक, बिजली बिल और पेयजल संकट पर हुई चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। भारतीय जनता पार्टी सोलन शहरी मंडल की मासिक बैठक मंगलवार को भाजपा कार्यालय कमलम, सोलन में मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
बैठक में जिला अध्यक्ष रतन सिंह पाल, सोलन जिला प्रभारी रत्न सिंह तथा भाजपा प्रदेश सचिव एवं सोलन जिला सह प्रभारी वंदना योगी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। बैठक के प्रारंभ में नगर निगम सोलन चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास जताने के लिए सोलन की जनता का आभार व्यक्त किया गया। इसके बाद पार्टी के दिवंगत कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने नगर निगम चुनाव में पार्टी की जीत के लिए सभी वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकर्ताओं, बूथ अध्यक्षों, बूथ समितियों तथा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लगभग एक माह तक कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए अथक परिश्रम का ही परिणाम है कि भाजपा ने नगर निगम सोलन में महापौर पद सहित बहुमत हासिल किया। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी जनहित से जुड़े प्रत्येक मुद्दे को गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ उठाएगी।
जिलाध्यक्ष रतन सिंह पाल ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा वर्ष 2027 के लक्ष्य को हासिल करने के लिए कार्यकर्ताओं से निरंतर सक्रिय रहकर समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया। भाजपा प्रदेश सचिव एवं जिला सह प्रभारी वंदना योगी ने 9 और 10 जुलाई को कुनिहार में आयोजित होने वाले दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थित रहने का आग्रह भी किया।
बैठक में सोलन शहर से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। विशेष रूप से शहर की जर्जर सड़कों, बढ़ती ट्रैफिक समस्या, आम जनता पर बढ़ते बिजली बिलों के बोझ तथा भविष्य में संभावित पेयजल संकट से बचाव के लिए पर्याप्त जल भंडारण क्षमता विकसित करने की आवश्यकता पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान निर्णय लिया गया कि भाजपा सोलन शहरी मंडल इन सभी जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगा और उनके स्थायी समाधान के लिए निरंतर प्रयास करेगा।
विज्ञापन

बैठक में जिला महामंत्री भरत साहनी, मंडल महामंत्री धर्मेंद्र ठाकुर और संजय मलिक, मंडल कोऑर्डिनेटर उपेंद्र शर्मा, नगर निगम महापौर सुषमा शर्मा, राकेश शर्मा, विक्रम मट्टू, कुशल जेठी, मंडल उपाध्यक्ष दिनेश शुक्ला, अनिल कुमार, सचिन, राजू कुंद्रा, रेणु कलसी, कार्यालय सचिव जगदीश गर्ग, बादल नाहर, युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल शर्मा सहित मंडल के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें