फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मस्त बना देंगे बीबा गीत पर झूमे दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाबी गायक कंवर ग्रेवाल के नाम रही रेडक्रॉस मेले की सांस्कृतिक संध्या
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ने रेड समिति को अंशदान करने का किया आग्रह
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। जिला स्तरीय रेडक्राॅस मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक कंवर ग्रेवाल के गीतों पर दर्शक झूम उठे। कंवर ग्रेवाल ने न जाईयो मस्ता दे बेडे मस्त बना देंगे बीबा और जिनानो तू दिसदा व कोई और ही अंखा गीत पर दर्शक झूम उठे। इसके अलावा कुमार साहिल, कंवर सोनू, सुमी प्रिंस, मोहित शर्मा, नितिन कौशल, लकी शहजादा, श्वेता राणा सहित स्थानीय और प्रदेश के कलाकारों ने प्रस्तुति देकर खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व मेले में स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। दूसरी सांस्कृतिक संध्या में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस समिति पूरे विश्व में पीड़ित मानवता की सेवा में अद्वितीय मिसाल प्रस्तुत कर रही है। उन्होंने लोगों से रेडक्रॉस समिति को उदारतापूर्वक अंशदान देने का आग्रह किया। उन्होंने नालागढ़ क्षेत्र से रहने वाले पंजाबी कलाकार बीएन शर्मा को सम्मानित किया। इस अवसर पर नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बाबा, नगर परिषद अध्यक्ष वंदना बंसल, उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान, एसडीएम राजकुमार समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें