उमंग कल्चरल एंड वेलफेयर सोसायटी तथा फिलफोट फोरम सोलन ने कटक में आयोजित डांस एंड ड्रामा फेस्टिवल में शानदार प्रस्तुति दी। सोलन से संबंधित मनुज शर्मा को बेस्ट एक्टर का पुरस्कार आदिती नाटक में उम्दा अभिनय के लिए मिला।
सिया के ओडिसी नृत्य ने भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। यूथ श्रेणी में उमंग फाउंडेशन द्वारा मंचित नाटक अदिति को भी प्रथम स्थान मिला। इसी नाटक को द्वितीय बेस्ट प्रोडक्शन का पुरस्कार भी दिया गया। इसके अलावा प्रथम बेस्ट हिंदी भाषा नाटक, बेस्ट कहानी, बेस्ट म्यूजिक, लाइट, मंच सज्जा और मेकअप की श्रेणी में भी कई अवार्ड दिए गए।
मोनोएक्ट में भी सिया सिंह ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा फिलफोट द्वारा दी प्रस्तुति में हिमाचली लोकनृत्य को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। इसके साथ ही सेमीक्लासिकल को प्रथम और वेस्टर्न डांस को द्वितीय स्थान मिला। उमंग कल्चरल एंड वेलफेयर सोसाइटी के कलाकार दिनेश वशिष्ट ने बताया कि यह फेस्टिवल हर साल कटक में 20 जनवरी से 31 जनवरी तक आयोजित किया गया।
यह पहली बार है जब उमंग और फिलफोट ने इस फेस्टिवल में भाग लिया। इस दौरान विभिन्न राज्यों से आए लगभग एक हजार कलाकारों ने भाग लिया। इसमें गीता भट्ट अनुज, ऐश्वर्या, रोहित, पूजा, सन्नी, नरेंद्र, अपूर्वा, दिनेश, विशेष कौशल, लीना, सुशील, राम प्रकाश, हन्नी, धीरज, प्रवीण और शीला ने भाग लिया।