फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: चार फीसदी महंगाई भत्ते की बकाया राशि का जल्द किया जाए भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य विद्युत बोर्ड सेवानिवृत्त एसोसिएशन दाड़लाघाट व नम्होल ने उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सेवानिवृत्त एसोसिएशन दाड़लाघाट एवं नम्होल इकाई की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कमल ठाकुर ने की। इस दौरान केंद्रीय कार्यकारी के उपमहासचिव जेपी शर्मा के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में अध्यक्ष प्रेम केशव ने प्रदेश सरकार व विद्युत बोर्ड प्रबंधन से आग्रह किया गया है कि महंगाई भत्ते की 4 प्रतिशत बकाया राशि का जल्द से जल्द भुगतान किया जाए। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों पर चर्चा की और जल्द समाधान की मांग की। इस मौके पर कमल लाल, किशोर कुमार, सुंदर राम, लच्छू राम, प्रेमलाल, लेखराम, रणजीत सिंह, बालकराम, कृष्ण राम, कुलदीप, रुद्र थापा, बाबूराम, धर्मपाल, परसराम, रामलाल, ज्ञानचंद, प्रेम केशव, दिल्लू राम, प्रेमलाल, नीकू राम, बालकराम सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें