फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पांच घंटे बड़े वाहनों के लिए बाधित रहा अर्की कुनिहार मार्ग

Fri, 20 Nov 2026 05:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
अर्की कुनिहार मार्ग पर बीच सड़क में ट्रक खराब होने से वाहनो की लगी लम्बी कतार संवाद
विज्ञापन
मज्याट के पास ट्रक हुआ खराब एंबुलेंस भी फंसी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की(सोलन)। अर्की कुनिहार मार्ग पर एक ट्रक खराब होने के कारण यातायात बाधित हो गया जिस कारण छोटे-बड़े वाहन फंस गए घटनाक्रम वीरवार सुबह करीब 11 बजे का है जब एक टाइलों से लदा ट्रक कुनिहार से अर्की की ओर जा रहा था और मज्याट के समीप बीच सड़क पर खराब हो गया जिस कारण आवाजाही बिल्कुल ठप हो गई। हालांकि कुछ देर बाद छोटे वाहनों का निकलना शुरू हो गया लेकिन भारी मालवाहक और बसों की आवाजाही रुक गई जिस कारण सभी बड़े वाहनों को वाया डुमेहर और वाया मांझू जाना पड़ा जिस कारण लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस दौरान एक मरीज को ले जा रही एंबुलेंस भी फंसी और मरीज को एक प्राइवेट गाड़ी से अस्पताल जाना पड़ा। हालांकि शाम करीब चार बजे जेसीबी मशीन से खराब ट्रक को किनारे कर वाहनों की आवाजाही शुरू हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें