फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अस्तित्व की जंग लड़ रहा घडयाना गुलाबपुर गांव का प्राचीन जलस्रोत

विज्ञापन
गुल्हाडी के गुलाबपुर गांव में प्राकृतिक जल स्रोत के पास फेंका गया कचरा। संवाद
विज्ञापन
सड़क किनारे फेंके जा रहे कूड़े-कचरे से पानी के प्रदूषित होने का बढ़ा खतरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। विकास खंड धर्मपुर की गुल्हाड़ी पंचायत के घडयाना गुलाबपुर गांव में स्थित प्राकृतिक जलस्रोत पर कचरे का संकट गहराता जा रहा है। सड़क किनारे फेंके जा रहे कूड़े-कचरे के कारण यह स्रोत दूषित होने की कगार पर पहुंच गया है, जिससे ग्रामीणों की पेयजल व्यवस्था प्रभावित होने लगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि धर्मपुर-सुक्की जोहड़ी-कंडा मार्ग के किनारे बने होटल और होम स्टे संचालक खुले में कचरा फेंक रहे हैं। यह कचरा ढलान के कारण करीब 100 मीटर नीचे स्थित जलस्रोत तक पहुंच रहा है। गुलाबपुर, जमुती और सेरी गांवों के लोगों में इस लापरवाही को लेकर आक्रोश है। स्थानीय निवासी लीलादत्त के अनुसार करीब 20 परिवार अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए इसी जलस्रोत पर निर्भर हैं, जबकि सरकारी जलापूर्ति सप्ताह में एक बार ही हो पाती है। ग्रामीणों का कहना है कि वे स्वयं स्रोत की सफाई करते हैं, लेकिन लगातार गिरता कचरा उनकी मेहनत को बेकार कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि बरसात के दौरान कचरा पानी में मिलकर बीमारी फैलाने का कारण बन सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि कचरा फेंकने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए और इस प्राकृतिक जलस्रोत को बचाने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं।

गुल्हाडी के गुलाबपुर गांव में प्राकृतिक जल स्रोत के पास फेंका गया कचरा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें