फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: प्राकृतिक आपदा में मिलने वाली राहत राशि हो तीन गुनी

Mon, 04 Sep 2023 11:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
सोलन मे उपायुक्त कार्यालय में उपायुक्त के जरिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते भारतीय किसान संघ के
विज्ञापन
सोलन। भारतीय किसान संघ जिला इकाई ने प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की राहत राशि बढ़ाने समेत कई अन्य मांगों को लेकर उपायुक्त मनमोहन शर्मा के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। संघ के जिलाध्यक्ष प्रेमदत्त शर्मा की अध्यक्षता में भेजे गए ज्ञापन में उन्होंने कहा कि बीते दो माह से हिमाचल प्रदेश की जनता विकराल प्राकृतिक आपदा की मार झेल रही है। उन्होंने बताया कि किसानों की फसलों, सब्जियों और जमीनों का बहुत नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने मांग उठाई कि प्राकृतिक आपदा में कृषि क्षेत्र में दी जाने वाली नुकसान की राहत राशि को तीन गुणा किया जाए। हिमाचल प्रदेश के किसानों को केसीसी के ब्याज से इस बार मुक्त करें। ग्रामीण सड़कें खराब होने से किसान बेहाल हैं, जिससे किसान बागवान अपनी फसल मंडियों तक नही पहुंचा पाए और उन्हें काफी नुकसान हुआ। लोगों की सुलभता के लिए वेब पोर्टल बनाए जिससे किसान अपने नुकसान के लिए राहत का निवेदन, नुकसान का विवरण की जानकारी दे सकें। प्रदेश सरकार द्वारा फोरलेन सड़क के 100 मीटर तक किसी भी प्रकार के निर्माण पर प्रतिबंध की अधिसूचना को निरस्त किया जाए। नदियों और खड्डों में अवैध व अवैज्ञानिक खनन को रोकने के लिए कानून बनाएं। बेसहारा पशुशालाओं को क्रियाशील किया जाए। सेब के किसानों-बागवानों को वजन के आधार पर सेब बेचने के सरकार फरमान के कारण मझोले और छोटे किसानों को बहुत नुकसान हुआ है। इस निर्णय को तुरंत वापस लिया जाना चाहिए।
इस अवसर पर संघ जिला मंत्री जितेंद्र शर्मा, प्रचार प्रमुख हरिमोहन ठाकुर, उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, राजस्व प्रमुख श्याम लाल वर्मा, कुश ठाकुर, रविंद्र ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें