फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य युवाओं में अनुशासन विकसित करना : डॉ. प्रेम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अर्की(सोलन)। लक्ष्य पब्लिक स्कूल अर्की में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का वीरवार को समापन हो गया। इस अवसर पर लक्ष्य शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष डॉ. प्रेम लाल गुप्ता मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्ष्य पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य वीना गुप्ता ने की। मुख्यातिथि ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य युवाओं में सेवा, अनुशासन, सहयोग और समर्पण की भावना का विकास करना है। कहा कि आज समाज को ऐसे युवाओं की आवश्यकता है जो अपने हित से ऊपर उठकर देश और समाज के कल्याण के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि एनएसएस जैसे शिविर विद्यार्थियों को न केवल सामाजिक दायित्व का बोध कराते हैं, बल्कि उनमें नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना भी उत्पन्न करते हैं। उन्होंने स्वयंसेवियों से आह्वान किया कि वे शिविर में सीखी गई शिक्षा और अनुभवों को अपने जीवन में उतारें और समाज में स्वच्छता, साक्षरता और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को आगे बढ़ाएं। कार्यक्रम प्रभारी मीना चौहान ने मुख्यातिथि के समक्ष सात दिवसीय शिविर की गतिविधियों का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें