फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: चोरी के आरोपी को अदालत ने भेजा चार दिन की पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
अक्तूबर में अर्की से टावर की तीन बैटरियां और दो रेक्टिफायर किए थे चोरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के अर्की क्षेत्र में रिलायंस जियो टावर से कीमती सामान चोरी करने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आनंद कुमार, निवासी जागृति विहार, मेरठ के रूप में हुई है। शनिवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस को दी गई शिकायत में एरियल टेलीकॉम सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर बाबू सिंह देशवाल ने बताया कि उनकी कंपनी रिलायंस जियो के टावर और फाइबर नेटवर्क के रखरखाव का काम देखती है। 8 अक्तूबर को उन्हें सूचना मिली कि ग्राम बामी की बैंसिक स्थित साइट से तीन बैटरियां और दो रेक्टिफायर गायब हैं। चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब 90,000 रुपये आंकी गई थी।मामला दर्ज होने के बाद अर्की पुलिस लगातार सुराग तलाश रही थी। जांच के आधार पर पुलिस टीम ने 26 दिसंबर को मेरठ के जागृति विहार में दबिश दी और आरोपी आनंद कुमार को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई तीनों बैटरियां बरामद कर ली हैं। वारदात में इस्तेमाल किए गए वाहन को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। गिरफ्तार किए आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें