बद्दी (सोलन)। सनसिटी अपार्टमेंट में किराये के मकान में 1.101 किलोग्राम गांजा के साथ पकड़े आरोपी डेविड सिंह को बुधवार को अदालत में पेश किया गया। यहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया। अब पुलिस आरोपी से रिमांड के दौरान मुख्य आरोपी का नाम और पता पूछेगी। आरोपी के मकान में तलाशी के दौरान 1.101 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। संवाद