फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: फरार उद्यमी तीसरे दिन भी नहीं शामिल हुआ विभागीय जांच में

Wed, 19 Jul 2023 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
मुकेश सैणी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने की फिराक में विभाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी (सोलन)। औद्योगिक नगर बद्दी के एचपीएसआईडीसी एरिया में स्थापित नकली दवाएं बनाने वाला कंपनी संचालक तीसरे दिन भी विभागीय जांच में शामिल नहीं हुआ। राज्य औषधी नियंत्रक विभाग ने 17 जुलाई को बद्दी की मेगटेक इंटरप्राइजेज उद्योग में जांच कर उसको नकली दवाएं बनाने का दोषी पाया था और कंपनी का रिकार्ड खंगाला था। कुछ संदिग्ध चीजें व खुलीं दवाएं बरामद की थी। उसके बाद ड्रग विभाग ने कंपनी पर नोटिस चस्पां किया जिसमें उन्होंने फरार उद्यमी को जांच में शामिल होने के लिए कहा। मगर अभी तक वह जांच में शामिल नहीं हुआ है। उधर, विभाग ने आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें भी विभिन्न राज्यों में भेज दी हैं। दावा किया जा रहा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, राज्य औषधी नियंत्रक नवनीत मरवाह ने बताया कि कंपनी संचालक मुकेश सैणी तीसरे दिन भी विभागीय जांच में शामिल नहीं हुआ। उसे बुधवार पांच बजे तक का समय दिया गया था। विभाग मुकेश सैणी के इस रवैये के चलते बड़ी कार्रवाई करेगा। जल्द ही विभाग इस मामले में बड़ा फैसला लेना वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें