फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पिंजौर-नालागढ़ फोरलेन के टेंडर को मिल रही तारीख पर तारीख

विज्ञापन
विज्ञापन
सात महीने में 15 बार टले टेंडर, अब 9 जून पर टिकी नजर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। पिंजौर-नालागढ़ फोरलेन निर्माण कार्य के लिए टेंडर खोलने की तिथि फिर बढ़ा दी गई है। अब इसे 9 जून को खोला जाएगा। केंद्र सरकार ने इस फोरलेन के लिए 598 करोड़ रुपये का बजट भी स्वीकृत कर दिया है। टेंडर लगातार स्थगित होने से क्षेत्र के उद्योगपति और वाहन चालक परेशान हैं। प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र को जोड़ने वाले इस फोरलेन का टेंडर सितंबर माह में नई कंपनी को काम देने के लिए लगाया गया था, लेकिन सात महीने बीत जाने के बावजूद टेंडर नहीं खोले जा सके। इस बीच 15 बार टेंडर की तिथियां निर्धारित की गईं, लेकिन हर बार इसे आगे बढ़ा दिया गया। स्थानीय लोग मान रहे हैं कि केंद्र सरकार इस परियोजना को समय पर पूरा नहीं कराना चाहती है। एनएचएआई के प्रोजेक्ट प्रभारी असलम खान ने बताया कि टेंडर 19 मई को खुलने वाले थे, लेकिन औपचारिकताएं पूरी न होने के कारण इसे एक माह के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि टेंडर अब 9 जून को खुल जाएगा और प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें