फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जिले में दस सड़कें बंद, पीडब्ल्यूडी को दो करोड़ का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को मौसम रहा साफ,विभाग ने बंद सड़कों को शाम किया बहाल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। जिले में सोमवार को लोक निर्माण विभाग की दस सड़कें बंद रही। ये सड़कें रविवार हुई बारिश के बाद बंद हुई थी। सड़कों पर पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने के कारण नुकसान हुआ। वहीं, विभाग को बीते दिनों हुई बारिश से दो करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। सबसे अधिक नुकसान नालागढ़ मंडल को हुआ। लोक निर्माण विभाग के नालागढ़ मंडल के बारिश से 1.15 करोड़ रुपये बह गए। इसी तरह अर्की में 42.85 लाख, कसौली में 32.80 लाख और लोक निर्माण विभाग के मंडल सोलन में 9.50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जिले में अब तक विभाग को 52.63 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचा है। सोमवार को मौसम के साफ रहने पर विभाग ने बंद हुई सड़कों को खुलवाने का कार्य करवाया। इसके लिए जेसीबी समेत टीम को मौके पर भेजा गया। सोमवार शाम 5:00 बजे तक सभी दस सड़कों को खोल दिया गया था। वहीं, सोमवार को चार दिन बाद मौसम साफ रहा। हालांकि हल्के बादलों ने शाम को डेरा जमाना शुरू किया, लेकिन मौसम साफ होने पर लोगों ने कुछ राहत जरूर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें