फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सीवरेज चैंबर बनाने के लिए खोदे गड्ढे में फंसा टेंपो

विज्ञापन
विज्ञापन
24 घंटे में दूसरा हादसा, मंगलवार को पलटा था ट्रक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। शहर के सेक्टर-5 में नगर परिषद की ओर से सीवरेज चैंबर बनाने के लिए खोदी गई जगह में बीते 24 घंटों में दूसरा वाहन फंस गया। इस गड्ढे में मंगलवार शाम को एक ट्रक का टायर अचानक फंस गया था, जिससे ट्रक पलट गया था। वहीं बुधवार दोपहर फिर इसी गड्ढे में छोटा हाथी (टेंपो) का पिछला हिस्सा फंस गया जिसे मशक्कत के बाद निकाला जा सका। हालांकि इसमें कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि 24 घंटे में नगर परिषद की ओर से खोदे गए गड्ढे में दूसरा वाहन फंसना लापरवाही को दर्शाता है। यह गड्ढा सीवरेज चैंबर बनाने के लिए खोदा गया है, लेकिन इसमें सुरक्षा के लिए कुछ नहीं किया गया। उधर, कार्यकारी अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि चैंबर निर्माण का कार्य जारी है, उसमें पाइप बिछा दी गई है। जल्द निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें