फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमति में दूर संचार सेवाएं ठप होने से पेंशनरों में रोष

Tue, 28 Jun 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो, सोलन
विज्ञापन
हिमाचल पेंशनर कल्याण संघ की अर्की खंड की मासिक बैठक में बदहाल दूरसंचार सेवाओं का मुद्दा गूंजा रहा। - फोटो : demo pic
विज्ञापन
हिमाचल पेंशनर कल्याण संघ की अर्की खंड की मासिक बैठक में बदहाल दूरसंचार सेवाओं का मुद्दा गूंजा रहा। इसमें भूमति एक्सचेंज की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए। निगम कर्मियों की बर्खास्तगी को बहाल करने के अलावा क्षेत्र की समस्याओं का जिक्र किया गया। बैठक स्थानीय अध्यक्ष मदन लाल गर्ग की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन


 मीटिंग के आरंभ में संघ के सदस्य गाहर निवासी मनोहर लाल के निधन पर शोक प्रकट किया गया। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मौन रखा। सदस्यों ने अपने क्षेत्रों की समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि भूमति टेलीफोन एक्सचेंज में खराबी आने से पिछले कई दिनों से बैंक और अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इससे स्थानीय लोगों परेशानी झेलनी पड़ रही है। सदस्यों ने एचआरटीसी कर्मचारियों की बर्खास्तगी संबंधी फैसले को तुरंत वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि सभी कर्मचारियों को शीघ्र बहाल किया जाए। इसके अलावा पूर्व कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं पर चर्चा की तथा सरकार से समाधान की मांग की। इस मौके पर गोपाल दास वर्मा, इंद्र सिंह पाल, मदन लाल गर्ग, जयनंद शर्मा, श्यामलाल, सूरत राम, मदन लाल शर्मा, जीत राम, दुर्गा राम, चेत राम, लेख राम, लीला शंकर और जयराम, श्याम गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें