बद्दी के सिक्का होटल के समीप स्लम एरिया में प्रवासी कामगारों की दांतों की जांच करते हुए चिकित्स
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। बद्दी के सिक्का होटल के साथ लगते स्लम एरिया के प्रवासी कामगारों के लिए निर्मला निकेतन इंस्टीट्यूट ज्योति किरण ने भोजिया डेंटल कालेज की सहयोग से दंत चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में 82 प्रवासी कामगारों की जांच कर उन्हें मुफ्त दवाएं बांटी गई। संस्था की डायरेक्टर मिस मेरी ने बताया कि शिविर में भोजिया डेंटल कालेज के दंत चिकित्सक डॉ. अभिजीत साक्षी, जसप्रीत व शिवांशी ने रोगियों की जांच की। शिविर में अधिकांश कामगारों को नशीले पदार्थ खाने से दांत खराब पाए गए। इन रोगियों को 31 तक काॅलेज में अपने दांत ठीक करने के लिए बुलाया गया। इस दौरान इन कामगारों को उपचार में छूट का भी प्रावधान किया गया है।