फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बाजन गांव में किसानों को भूमिगत जलस्तर बढ़ाने की बताई तकनीक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दाड़लाघाट(सोलन)। नाबार्ड एवं अंबुजा फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से संचालित स्प्रिंग शेड परियोजना के तहत गांव बाजन में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अंबुजा फाउंडेशन के परियोजना समन्वयक हरि कृष्ण शर्मा ने उपस्थित लोगों को भूमिगत जलस्तर को बढ़ाने की तकनीकों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया की हमारा भूमिगत जलस्तर दिन प्रतिदिन कम होता जा रहा है। यदि समय पर इसका उचित रखरखाव नहीं किया गया तो यह एक दिन समाप्त हो जाएगा। एक प्रस्तुतीकरण के माध्यम से लोगों को वर्षा जल को संग्रहण करने की विभिन्न तकनीकों जैसे ट्रेचिंग, मेडबंदी, पौधारोपण, खाल आदि बनाने के बारे में लोगो को बताया। जल शक्ति विभाग से विशेष रूप से उपस्थित बीआरसी जयदेव ने जल से स्वच्छता के बारे में लोगो को जागरूक किया और मौके पर ही विभिन्न गांव से लाए हुए पानी के 10 नमूनों की जांच की। अंबुजा फाउंडेशन के क्षेत्रीय प्रबंधक भूपेंद्र गांधी ने बताया कि इस परियोजना के तहत 5 गांव के लोग लाभान्वित हो रहे है। इसमें जल संरक्षण की विभिन्न गतिविधियों को किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें