नाइट क्रिकेट प्रीमियर लीग के चौथे दिन खेले गए छह मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
रामशहर(सोलन)। रामशहर के निकटवर्ती गांव नेर में आयोजित नाइट क्रिकेट प्रीमियर लीग के चौथे दिन दूधिया रोशनी में खेले गए मुकाबलों का दर्शकों का भरपूर लुत्फ उठाया। नवनिर्वाचित वार्ड पंच शीला ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने युवाओं को खेल भावना के साथ खेलने की प्रेरणा दी और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया। चौथे दिन कुल छह मैच खेले गए। पहला मुकाबला गुरुकुंड और ड्राइवर ट्रक इलेवन के बीच खेला गया। इसमें गुरुकुंड विजेता रहा। वहीं दूसरा मुकाबला कंगनवाल और कुमारहट्टी के बीच हुआ। इसमें कंगनवाल विजेता रहा। तीसरे मैच में कुमारहट्टी ने साईं को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।