फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कबड्डी में कांगड़ा, मंडी, कुल्लू की टीम ने किया अगले दौर में प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
वॉलीबाल के भी छह मैच में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

सोलन में हो रही है राज्य स्तरीय अंडर 19 माइनर खेलकूद प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राज्य स्तरीय अंडर-19 माइनर खेलकूद प्रतियोगिता में पहले दिन कबड्डी और वॉलीबाल के मुकाबले हुए। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने मैच जीतने के लिए पूरा जोश दिखाया। प्रतियोगिताओं के शुरू होने से पहले पुल बनाए। इसके मुताबिक क्रमबद्ध तरीके से मैच हुए। दोपहर बाद शुरू हुए मुकाबलों को देखने के लिए खूब भीड़ उमडी रही।
पहले दिन कबड्डी प्रतियोगिता के चार रोमांचक मुकाबले हुए। इसमें पहला मुकाबला कांगड़ा और हमीरपुर के बीच हुआ। इसमें कांगडा ने 79 और हमीरपुर ने 44 अंक अर्जित किए। मुकाबले में कांगड़ा ने मुकाबला जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। इसी तरह चंबा और मंडी के बीच दूसरा मुकाबला हुआ। इसमें मंडी ने चंबा को 78-44 से हराया। तीसरा मुकाबले में बिलासपुर ने किन्नौर को 75-30 और कुल्लू व लाहौल स्फीति को 74-20 से पराजित किया।
विज्ञापन

इसके अलावा वॉलीबाल प्रतियोगिता भी छह मुकाबले खेले गए। इसमें पहला मुकाबला शिमला व किन्नौर के बीच हुआ। इसमें शिमला ने बाजी मारकर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं, सिरमौर व हमीरपुर के मुकाबले में हमीरपुर विजेता बना। कुल्लू व चंबा, बिलासपुर व लाहौल स्फीति, स्पोटर्स होस्टल रोहडू व स्पोटर्स होस्टल संधोल, संधोल व मतियाना के बीच मुकाबले हुए। इसमें कुल्लू, बिलासपुर, स्पोटर्स होस्टल रोहडू और मतियाना भी अगले दौर में प्रवेश कर गया है। वहीं, कुराश और ठोडा का मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन

इनसेट
ठोडा खेल को पहली बार किया शामिल
प्रदेश की धरोहर खेलों को भी विभाग की ओर से प्रतियोगिताओं में शामिल किया जा रहा है। शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने कहा कि विद्यार्थियों को सांस्कृतिक खेलों के साथ जोड़ने के लिए कार्य किया गया है। प्रदेश में पहली बार ठोडा खेल को शामिल किया गया है। बच्चों को प्रदेश की संस्कृति से भी खेलों के माध्यम से रू-ब-रू करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें