फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दाड़लाधार में ने जीती वॉलीबॉल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
दाड़लाघाट (सोलन)। युवा जागृति क्लब नवगांव की ओर से आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्राम पंचायत नवगांव की प्रधान तनु गौतम ने किया। इस अवसर पर पंचायत उपप्रधान कमलेश चंद विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला क्रीड़ा भारती और दाड़लाधार टीम में खेला गया। इसमें दाड़लाधार ने जीत हासिल की। प्रधान तनु गौतम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि खेलों से युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। ऐसे आयोजन युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखकर सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। समापन समारोह में ग्राम पंचायत चाखड़ के प्रधान उपेंद्र वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर कमलेश्वर, सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार राजेंद्र, मोहन ठाकुर, वार्ड सदस्य सीता देवी, राम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें