फाइनल मुकाबले में आर्यन बनूटी को 4 रन से हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। रोहांज जलाणा पंचायत के राहू खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता बनिया देवी एकादश की टीम ने जीती। फाइनल मुकाबले में बनिया देवी एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 117 रन बनाए। आर्यन बनूटी की टीम 6 विकेट पर 113 रन ही बना सकी। बनिया देवी एकादश ने चार रन से मैच जीत लिया। बनिया देवी एकादश की ओर से मनोज ठाकुर ने 25 गेंदों में 42 और तरुण ने 16 गेंदों में नाबाद 35 रन बनाए। आर्यन बनूटी की ओर से राहुल वर्मा ने 19 गेंदों में 42 रन बनाए। आयोजकों व पूर्व उपप्रधान गगन कौशल ने बताया कि विजेता को ट्रॉफी व 51 हजार, उपविजेता टीम को 31 हजार नकद राशि व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।