फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: डीएलएड प्रशिक्षुओं का दल शैक्षिक भ्रमण के लिए रवाना

विज्ञापन
शैक्षिक भ्रमण पर जाते जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सोलन के  डीएलएड  द्वितीय वर्ष के प्रशिक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) सोलन के डीएलएड द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षुओं के लिए विशेष शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया। संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. शिव कुमार शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। यह भ्रमण समग्र शिक्षा अभियान के तहत आयोजित किया जा रहा है। प्रधानाचार्य ने बताया कि यात्रा के दौरान प्रशिक्षु पंजाब के विभिन्न ऐतिहासिक और शैक्षिक महत्व के स्थलों का दौरा करेंगे। इनमें अटारी-बाघा बॉर्डर (रिट्रीट सेरेमनी), जलियांवाला बाग, स्वर्ण मंदिर (अमृतसर), दुर्ग्याना मंदिर और पुष्पा गुजराल साइंस सिटी, जालंधर शामिल हैं। भ्रमण दल में कुल 61 प्रशिक्षु शामिल हैं। उनकी सुरक्षा और मार्गदर्शन के लिए एस्कॉर्ट शिक्षक विशाल चौहान, वंदना मेहता, संदीप चंदेल और मीनाक्षी शर्मा भी साथ गए हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि डीएलएड पाठ्यक्रम में शैक्षिक भ्रमण एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसका उद्देश्य प्रशिक्षुओं को केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें ऐतिहासिक और वैज्ञानिक विषयों का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि यात्रा के बाद एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर संबंधित विभाग को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें