फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कॉलेज कार्यों समेत विद्यार्थियों को पढ़ाने में निपुण होंगे प्रदेश के नवनियुक्त प्रोफेसर

Fri, 15 Sep 2023 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
सोलन एससीआरटी में आयोजित कार्यशाला में मौजूद प्रोफेसर। संवाद
विज्ञापन
एससीईआरटी सोलन में छह दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
विज्ञापन

प्रदेश के छह जिलों के 47 नवनियुक्त कॉलेज प्रोफेसर ले रहे प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में तैनात नवनियुक्त प्रोफेसर विद्यार्थियों को पढ़ाने की नई तकनीक सीखेंगे। इसके अलावा कॉलेज के अन्य प्रबंधन कार्यों में भी निपुण होंगे। इसके तहत एससीईआरटी सोलन में छह दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई है। जिसकी अध्यक्षता एससीईआरटी प्रिसिंपल हेमंत कुमार कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालक प्रदेश समंवयक रजनी सांख्यान कर रही हैं। कार्यशाला में प्रदेश के जिला बिलासपुर, ऊना, शिमला, सोलन, किन्नौर और सिरमौर से 47 नवनियुक्त प्रोफेसर भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

एससीईआरटी के प्रधानाचार्य हेमंत कुमार ने बताया कि परीक्षा में विद्यार्थी बेहतरीन प्रदर्शन करें इसके लिए नवनियुक्त प्रोफेसरों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अलावा सर्विस मेटर, पढ़ाने की नई तकनीक, कॉलेज के नियमों, नशा, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य विषय पर विभिन्न विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के स्रोत व्यक्तियों की ओर से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविर का समापन 16 सितंबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें