मानपुरा स्कूल में कलस्टर स्तर में प्रशिक्षण सत्र में भाग लेते हुए अध्यापक व छात्र-स्रोत- स्कूल।
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। व्हाइट अंब्रेला मिशन व मिड-डे मील योजना के तहत स्कूलों में मशरूम उत्पादन का लक्ष्य जिले के स्कूलों में रखा गया है। इसके तहत पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मानपुरा क्लस्टर के तहत आने वाले सभी सरकारी विद्यालयों के अध्यापकों व स्कूल में कृषि विषयों के छात्रों व मिड-डे मील कर्मियों ने मशरूम उत्पादन के गुर सीखे। स्कूल प्रधानाचार्य बबीता परमार ने सभी अध्यापकों व विद्यार्थियों को ढिंगरी मशरूम के गुणों के बारे में बताया और इसके उपयोग से विद्यार्थियों को मिड-डे मील में प्रोटीन युक्त भोजन मिलेगा जो उनके शारीरिक विकास के लिए जरूरी है। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्रभारी विजय कुमार पराशर ने विद्यालय में अध्यापकों और छात्रों को मशरूम उगाने के गुर सिखाए और मशरूम उत्पादन का पहला बैच भी तैयार किया, जिससे अगले 15 से 20 दिन के बाद स्कूल में विद्यार्थियों को मिड-डे मील में यह मशरूम परोसी जाएगी।