योग साधना शिविर के समापन पर ग्लेनमार्क कंपनी के कर्मचारी। संवाद
ग्लेनमार्क कंपनी में पांच दिवसीय योग शिविर संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बद्दी की दवा निर्माता कंपनी ग्लेनमार्क फार्मा में कर्मचारियों के लिए आयोजित पांच दिवसीय योग शिविर पूरा हो गया। यह शिविर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से शुरू हुआ था। शिविर में योगाचार्य डॉ. किशोर ठाकुर ने बताया कि आज की दौड भरी जिंदगी में हम योग का सहारा लेकर अपने आप को कैसे स्वस्थ, तंदरुस्त और हर समय उर्जावान बनाकर रख सकते हैं। उन्होंने विभिन्न प्रकार के आसन, मुद्रा, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास करवाकर मानसिक शक्ति को बढ़ाने की अनेक पद्धतियां सिखाई।
उन्होंने सभी से आह्वान करते हुए कहा कि यदि हमें जीवन की अंतिम श्वास तक बिना दवा और डॉक्टर के जीना है तो हर दिन योग के लिए विशेष स्थान देना होगा इसलिए इस योग दिवस पर सभी लोग योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प अवश्य लें।