फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सोलन में टीबी मुक्त अभियान पूरा, 1,170 मरीजों में टीबी की पुष्टि, 29 में एमडीआर

Mon, 31 Aug 2026 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में चले अभियान में 25 हजार से अधिक लोगों की हुई जांच
विज्ञापन

एमडीआर-टीबी के मरीजों को दी जा रही 60 हजार की डोज, सरकार दे रही निशुल्क
अभियान पूरा होने के बाद भी जिले के हर गांव में जारी रहेंगे निक्षय शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। स्वास्थ्य विभाग सोलन का टीबी मुक्त अभियान छह माह बाद पूरा हो गया है। इस दौरान जिले के 637 अति संवेदनशील गांवों में निक्षय शिविर लगाए गए। इन शिविरों में 25 हजार से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई।
जांच रिपोर्ट में 1,170 लोगों में टीबी की पुष्टि हुई, जिन्हें विभाग ने सरकारी अस्पतालों से जोड़कर दवाएं देना शुरू किया और प्रतिमाह अनुवर्ती जांच के निर्देश दिए। अभियान में मिले 1,170 मरीजों में से 29 मल्टी ड्रग रेजिस्टेंट टीबी (एमडीआर-टीबी) से पीड़ित पाए गए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, एमडीआर-टीबी में प्रथम श्रेणी की दवाएं बेअसर होती हैं, इसलिए इन मरीजों को लंबे समय तक विशेष उपचार की जरूरत होती है। एमडीआर-टीबी की एक खुराक की कीमत करीब 60 हजार रुपये है, जिसे सरकार मरीजों को पूरी तरह निशुल्क दे रही है। यह अभियान मूल रूप से 100 दिनों के लिए शुरू हुआ था, लेकिन लक्ष्य बड़ा होने के कारण इसे पूरा होने में छह महीने लगे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निक्षय शिविरों का आयोजन नियमित रूप से आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन


हर वर्ष 2000 से अधिक मामले
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सोलन जिले में हर साल औसतन 2,000 से अधिक टीबी के नए मामले दर्ज होते हैं। इस बार गहन अभियान चलाने से मरीजों की पहचान समय पर हो सकी है। इससे संक्रमण के फैलाव को रोकने में मदद मिलेगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन, डॉ. अजय पाठक ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


परिजनों को टीपीटी
अभियान के दौरान चिह्नित टीबी मरीजों के परिजनों को टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट (टीपीटी) दिया जा रहा है। इसके तहत उनके परिजनों में टीबी के लक्षणों की नियमित जांच हो रही है। इससे शुरुआती स्तर पर ही बीमारी को पकड़कर उपचार शुरू किया जा सकेगा। यह कदम संक्रमण की रोकथाम के लिए महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें