फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: महिलाओं के टेलर प्रशिक्षण शिविर की सोमवार से

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) सोलन में आयोजित होने वाले महिलाओं के टेलर प्रशिक्षण शिविर को अब सोमवार से शुरू किया जाएगा। शिविर शुरू करने के लिए 35 महिलाओं के आवेदन आवश्यक थे, लेकिन अब तक पर्याप्त आवेदन नहीं हो पाए थे। आरसेटी की निदेशक मीनू बारिया ने बताया कि शिविर को संचालित करने के लिए 30 से 35 प्रतिभागियों की जरूरत होती है। कुछ प्रतिभागियों की कमी के कारण शिविर पहले शुरू नहीं हो सका। आवेदन करने वाले प्रतिभागियों का ऑनलाइन पंजीकरण भी किया जा रहा था। शनिवार को सभी आवेदन पूरे किए गए। मीनू बारिया ने बताया कि आरसेटी में 10 मई से डाइविंग प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित होने वाला है, जिस कारण कुछ महिलाओं ने टेलर शिविर छोड़कर डाइविंग शिविर में आवेदन किया। अब आवश्यक प्रतिभागियों की संख्या पूरी हो गई है और प्रशिक्षण सोमवार से शुरू होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें