फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: चंबाघाट से शलूमणा तक टारिंग शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग छह करोड़ से करवा रहा काम
विज्ञापन

मार्ग की खस्ताहाल से लोगों को झेलनी पड़ रही थी परेशानी
बसाल हेलीपैड से शलूमणा तक मार्ग को चौड़ा भी किया
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। चंबाघाट से शलुमणा तक मुख्य मार्ग पर लोक निर्माण विभाग ने टारिंग और मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। लंबे समय से यह मार्ग बेहद खराब स्थिति में था। इससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब विभाग द्वारा कार्य शुरू किए जाने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
इस परियोजना के तहत करीब नौ किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण भी किया जा रहा है। विभाग लगभग छह करोड़ से यह कार्य कर रहा है। हालांकि, कार्य शुरू होने के बाद पिछले कुछ दिनों से हो रही रुक-रुक कर बारिश ने टारिंग की रफ्तार पर असर डाला है। बारिश के कारण मेटलिंग और टारिंग का काम धीमा पड़ गया है। मौसम को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने जिलेभर में चल रहे करीब डेढ़ दर्जन सड़कों के मेटलिंग और टारिंग कार्य को फिलहाल एक सप्ताह के लिए रोक दिया है।
विज्ञापन

कई स्थानों पर हाल ही में की मेटलिंग बारिश के कारण उखड़ गई है। इससे विभाग को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ दोबारा कार्य करना पड़ रहा है। मौसम साफ होते ही विभाग ने प्राथमिकता के आधार पर बसाल-चंबाघाट मार्ग को पूरा करने का लक्ष्य रखा है। लोगों का कहना है कि सड़क की हालत इतनी खराब थी कि धूल और गड्ढों के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था। अब टारिंग शुरू होने से उन्होंने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के एसडीओ शुभम अग्रवाल ने बताया कि बसाल मार्ग पर टारिंग का कार्य जारी है। मेटलिंग का काम पूरा हो चुका है। मौसम साफ होते ही शेष कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बसाल गांव से लेकर हेलीपैड तक का कार्य पूरा किया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें