शिमला। शून्यकाल के दौरान नालागढ़ से विधायक हरदीप बावा ने नालागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग की टारिंग दो महीनों में ही उखड़ने का मामला उठाया। बावा ने कहा कि एनएच की टारिंग में व्यापक भ्रष्टाचार हुआ है। ठेकेदारों और अधिकारियों की मिलीभगत के कारण टारिंग की गुणवत्ता में समझौता किया गया है। विधायक ने लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से इस मामले में एचएच प्राधिकरण के जिम्मेवार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग उठाई। ब्यूरो