फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा तस्करों पर प्रभावी कार्रवाई करें : एसपी

विज्ञापन
बद्दी के एसपी कायार्लय के कांफ्रेंस हाल में मासिक अपराध बैठक की समीक्षा करते हुए एसपी विनोद डोग
विज्ञापन
बद्दी में जिला स्तरीय वेलफेयर एवं अपराध समीक्षा की हुई बैठक
विज्ञापन

थाना प्रभारियों को लंबित मामले निपटाने के आदेश

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी पुलिस की जिला स्तरीय वेलफेयर एवं अपराध समीक्षा की मासिक बैठक आयोजित हुई। इसमें जिले में लंबित मामलों की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने की। उन्होंने अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को सभी मामलों का शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित सुझाव, समस्याएं एवं महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज मामलों पर कड़ी निगरानी रखने, नशा तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने, खुफिया सूचना तंत्र को सुदृढ़ करने तथा युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियानों को निरंतर जारी रखने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त यातायात प्रबंधन एवं सड़क सुरक्षा को लेकर ओवरस्पीड, ओवरलोडिंग, नशे की हालत में वाहन चलाने, बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने, महिला सुरक्षा उपायों को सुदृढ़ करने तथा साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखने पर भी विशेष बल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी किए सम्मानित
बैठक के अंत में पुलिस अधीक्षक ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सीसी-3 प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले सभी पुलिस कर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार का सम्मान पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ अन्य कर्मियों को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्दी, सभी थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, ट्रैफिक प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें