फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलाई-कटाई अध्यापिकाओं को नियमित करे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। बसाल पंचायत घर में हिमाचल प्रदेश सिलाई-कटाई एवं पंचायत सहायिका कर्मचारी संघ का प्रथम अधिवेशन आयोजित किया गया। इसमें जिला चंबा, ऊना, सिरमौर, मंडी, बिलासपुर समेत सोलन जिले के सदस्यों ने भाग लिया। अधिवेशन की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष मीरा शर्मा ने की जबकि बसाल पंचायत प्रधान रिचा ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहीं।
विज्ञापन

बैठक में सिलाई-कटाई अध्यापिकाओं को नियमित करने की मांग प्रदेश सरकार से की गई। इस दौरान संघ ने कई प्रस्ताव भी पेश किए। इनमें सिलाई-कटाई अध्यापिकाओं के पंचायत विभाग में रिक्त पड़े पदों पर शैक्षणिक योग्यता एवं वरिष्ठता के अधार पर नियुक्त करने, अध्यापिकाओं को एलवीडीसी के रिक्त पदों पर तैनात करने, विकास खंडों में बुलाए जाने पर अन्य पंचायती राज कर्मी की तर्ज पर यात्रा और महंगाई भत्ता देने, महिला समूह और अन्य विकास खंडों से प्राप्त निर्देशों की पूर्ति के लिए फोन रिचार्ज और नेट पैक की आवश्यकता होती है जिसके लिए सचिव और जीआरएस की दर्ज पर रिचार्ज नेट पैक का खर्च दिया जाए।
वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश की कुछ पंचायतों में सिलाई-कटाई अध्यापिकाओं पर दबाव बनाकर झाडू पोचा, झूठे बर्तन मंजवाना, चाय बनवाना व अन्य कार्य लेकर सिलाई-कटाई अध्यापिकाओं का शोषण व अपमान किया जाता है। ऐसी पंचायतों में अध्यापिकाओं को वेतन दो या तीन महीने बाद दिया जाता है। प्रदेश की प्रत्येक अध्यापिकाओं को माह की सात तारीख से पहले वेतन का भुगतान किया जाए। अध्यापकों को पंचायत प्रधान के अधीन से हटाकर पंचायती विभाग के अधीन किया जाए।
विज्ञापन

मीरा शर्मा तीन वर्ष के लिए बनी अध्यक्ष
बसाल पंचायत में आयोजित प्रदेश स्तरीय अधिवेशन में सर्वसम्मति से राजगढ़ जिला सिरमौर की मीरा शर्मा को संघ का अध्यक्ष चुना गया। जिला सोलन के कुनिहार की बिमला गौतम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कंडाघाट की अनीता, राजगढ़ की सपना, जिला ऊना की उमा रानी, बिलासपुर की इंदू शर्मा को उपाध्यक्ष चुना गया।
वहीं, सराहं की सरिता कंवर महासचिव, सोलन की सोनिका ठाकुर को उप महासचिव, कुनिहार की मीना, बिलासपुर की नीना ठाकुर, संगड़ाह की सुनीता, राजगढ़ की लीला और सोलन की आरती को सहसचिव की जिम्मेदारी दी। सोलन की नीरू कालिया को कोषाध्यक्ष, राजगढ़ की रूकमणी शर्मा प्रेस सचिव, चंबा की नीरू महाजन को संगठन सचिव, बिलासपुर के शिव राम सांख्यान को मुख्य सलाहकार चुना गया। कार्यकारिणी सदस्यों में बिंदू ठाकुर, मीरा, यमुना कुमारी, कौशल्या देवी समेत अन्य सदस्यों को शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें