फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्दी में 70 लाख रुपये से तहसील कल्याण भवन तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
ओमपाल सिंह
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में तहसील कल्याण भवन बनकर तैयार हो गया है। इस भवन को सरकार ने करीब 70 लाख रुपये की लागत से तैयार किया है। इससे पहले यह कार्यालय नगर परिषद बद्दी के एक कमरे में चलता था।
इससे कामकाज को लेकर आने वाले लोगों और अधिकारियों को काफी दिक्कत होती थी। अब पेंशन समेत अन्य समस्याओं को लेकर आने वाले लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है। कार्य के लिए लोगों को लंबा इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा। भवन में लिफ्ट लगने के बाद उद्घाटन होगा। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती भी हो जाएगी।
विज्ञापन

पेंशन और अन्य समस्याओं को लेकर लोगों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ती थी। एक ही कमरे में कार्यालय चलने से लोग एक दिन में पूरा काम भी नहीं करवा पाते थे। तीन-चार व्यक्तियों के कमरे में जाने के बाद अन्य लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ता था। इसे देख सरकार को कल्याण भवन बनाने का प्रस्ताव भेजा गया था। इसके बाद सरकार ने भवन बनाने की अनुमति दी। संवाद
एक साल में भवन बनकर तैयार
कल्याण भवन एक वर्ष में बनकर तैयार हुआ है। इस भवन में आठ कमरे हैं। सभी कमरों में इंटरनेट और वाई-फाई की सुविधा रहेगी। इससे लोगों को पेंशन, होम लोन और सरकार से मिलने वाली की अन्य सुविधाओं के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
लोगों की सुविधा के लिए होता है कार्य
यह विभाग गरीब लोगों की सुविधा के लिए कार्य करता है। अभी तक यह नगर परिषद के भवन में चल रहा था। अपना कार्यालय होगा तो काम करने और लोगों को बैठने की पर्याप्त जगह होगी। अधिकारियों को भी काम करने में कोई परेशानी नहीं होगी।
-प्रेमलता ठाकुर
सेवानिवृत्त सीडीपीओ
लोगों को मिलती है आर्थिक मदद
विकलांग महिला से शादी करने पर आर्थिक मदद मिलती है। 70 फीसदी से अधिक विकलांग होने पर विभाग मुफ्त बस सुविधा देता है। गृह ऋण के लिए भी विभाग गरीब लोगों को 50,000 रुपये तक अनुदान देता है। बद्दी तहसील में कार्यालय खुलने से लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

-रमन कौशल
एमडी, लाज मोटर्स
भवन बनकर है तैयार
तहसील कल्याण भवन बनकर तैयार हो गया है। तीन मंजिला इस भवन में लिफ्ट लगनी बाकी है। रंग-रोगन का कार्य भी हो चुका है। भवन बन गया है और जब भी चाहे इसे सुपुर्द कर सकते हैं। उन्होंने तहसील कल्याण अधिकारी को हैंड ओवर करने के लिए पत्र भी लिखा है।
-मनीष कुमार
सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें