फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: स्वीप टीम ने खाहली केंद्र में जगाई मतदान की अलख

Sat, 27 Apr 2024 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
अर्की विधानसभा क्षेत्र में स्वीप जागरूकता अ​भियान के दौरान हस्ताक्षर करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
अर्की विस क्षेत्र के लोगों को दिया मैं करूंगा वोट, का नारा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। राज्य निर्वाचन आयोग हिमाचल प्रदेश की पहल मिशन 414 के तहत स्वीप टीम ने अर्की विधानसभा क्षेत्र के कम मतदान प्रतिशत वाले पोलिंग बूथ खाहली में विशेष जागरूकता अभियान चलाया।

स्वीप टीम के नोडल अधिकारी प्रो. यशपाल शर्मा, डॉ. हेमराज सूर्य तथा प्रो. योगेश कुमार ने बताया कि अर्की विधानसभा क्षेत्र के खाहली मतदान केंद्र में मतदाताओं को लोकसभा चुनाव में भाग लेने के लिए जागरूक किया गया। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे जिम्मेदार नागरिक होने का कर्तव्य निभाएं और मतदान वाले दिन वोट देने जरूर जाएं। आपका वोट ही आपकी ताकत है और मतदान अवश्य करें। इस तरह सबके सहयोग से ‘वोट करेगा अर्की’ का यह अभियान सफल हो सकेगा।
विज्ञापन


खाहली गांव में मतदाताओं के साथ स्वीप टीम ने बैठक कर लोगों को चुनाव आयोग की तरफ से दी जाने वाली सुविधाओं और मतदान के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस अवसर पर मैं करूंगा वोट, शीर्षक के तहत हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।
विज्ञापन

खाहली गांव के वरिष्ठ नागरिक, युवाओं तथा महिला मतदाताओं ने लोकसभा चुनाव में बढ़-कर कर भाग लेने की प्रतिबद्धता जताई। गांव के वरिष्ठ नागरिक बृजलाल शर्मा ने सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी निभाने की अपील की। इस मौके पर बीएलओ सुपरवाइजर भागीरथ, बीएलओ रीता देवी सहित स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें