संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कंडाघाट के साधुपुल स्थित रामलोक मंदिर के संस्थापक स्वामी अमरदेव ने सेना राहत कोष के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा की है। स्वामी अमरदेव ने कहा कि वह रामलोक मंदिर के दानपत्र से यह राशि गृह मंत्रालय को देंगे। इसके लिए वह खुद जल्द ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर राशि भेंट करेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान में जो वीरता व शौर्य का परिचय दिया, उसके लिए भारतीय सेना, केंद्र सरकार व गृह मंत्रालय बधाई के पात्र हैं। उन्होंने ये भी कहा कि हमें युद्ध जैसी परिस्थितियों से बचने की कोशिश करनी चाहिए क्योंकि युद्ध विनाश लाते हैं।