फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: एसवीएन स्कूल में शुरू होगी नीट-जेईई कोचिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटा के विशेषज्ञ फैकल्टी करेंगे मार्गदर्शन
विज्ञापन

पीटीए बैठक में अभिभावकों को दी जानकारी
9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए लगेंगे विशेष बैच
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। एसवीएन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुनिहार में पीटीए बैठक हुई। इसमें नीट एवं जेईई कोचिंग की घोषणा की गई। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय अध्यक्ष टीसी गर्ग ने की। बैठक में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लेकर कार्यक्रम की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस समय मेडिकल और इंजीनियरिंग क्षेत्र में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करना आवश्यक हो गया है। ऐसे में क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण कोचिंग के लिए चंडीगढ़, शिमला, दिल्ली, सोलन समेत अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है। इससे अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है। इसी समस्या को देखते हुए विद्यालय ने स्थानीय स्तर पर ही उच्च स्तरीय कोचिंग सुविधा उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है। विद्यालय परिसर में स्कूल समय के उपरांत विशेष कोचिंग कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। इन कक्षाओं में राजस्थान के कोटा शहर के अनुभवी एवं विशेषज्ञ फैकल्टी विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देंगे। बैठक में बताया कि कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए नीट और जेईई की विशेष कोचिंग कक्षाएं संचालित की जाएंगी। कक्षा 9वीं एवं 10वीं के विद्यार्थियों के लिए फाउंडेशन बैच शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें