कराटे व काता में दो रजत पदक जीतने वाला एसवीएन स्कूल कुनिहार का छात्र राजवीर। स्रोत : स्कूल प्रब
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। एसवीएन स्कूल कुनिहार के कक्षा आठवीं के छात्र राजवीर ने कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो रजत पदक जीते हैं। छात्र की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय अध्यक्ष टीसी गर्ग प्रधानाचार्य नीति चौधरी तथा एसएमसी अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने राजवीर को इस सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि उसकी मेहनत अनुशासन और लगन ने यह मुकाम दिलाया है। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि राजवीर ने लगातार अभ्यास और आत्मविश्वास के दम पर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कराटे और काता दोनों वर्गों में रजत पदक जीतना उसके समर्पण और प्रतिभा का परिचायक है। इस अवसर पर विद्यालय परिवार अध्यापकों और अभिभावकों ने राजवीर के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।