फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सिरमौर के युवक की निजी होटल में संदिग्ध मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन जनवरी से अपने घर सुरला से गायब था, परिजनों ने राजगढ़ थाने में दर्ज करवाई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट
विज्ञापन

होटल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला मुख्यालय सोलन के एक निजी होटल में युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। युवक राजगढ़ का है, जिसने होटल में भी अपना नाम और गलत पता दिया हुआ था। होटल प्रबंधन से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस जानकारी के अनुसार वेद प्रकाश निवासी जिला सिरमौर मैनेजर होटल राजगढ़ रोड सोलन ने पुलिस चौकी शहर सोलन में सूचना दी कि इनके होटल के कमरे में एक युवक ठहरा था, जिसने अपना नाम राहुल निवासी पच्छाद जिला सिरमौर बताया था। जब उन्होंने कमरे दरवाजा खटखटा तो युवक दरवाजा नहीं खोला। पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंच कर स्थानीय पार्षद व अन्य लोगों की मौजूदगी में होटल के कमरे का दरवाजा तोड़ा तो युवक अंदर मृत पाया गया। युवक की पहचान अरुण ठाकुर पुत्र राजकुमार निवासी गांव सुरला की सेर डाकघर व थाना पच्छाद जिला सिरमौर पाया गया। मृतक के पिता ने बताया कि अरुण 3 जनवरी को घर से बिना बताए भाग गया था । जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना राजगढ़ में भी दर्ज करवाई गई थी। उधर, मामले की पुष्टि एसपी सोलन गौरव सिंह ने की है । उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। मौत के कारणों का पता रिपोर्ट आने के बाद चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें