फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शहर में 20 बंदरों की संदिग्ध मौत, जहर देने की आशंका

Thu, 16 Jul 2026 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटलानाला वार्ड से आ रहे हैं सबसे ज्यादा मामले, हड़कंप का माहौल
विज्ञापन

एहसास संस्था ने उपायुक्त को सौंपी शिकायत, निष्पक्ष जांच की रखी मांग
वीरवार को भी कूड़ेदान से बरामद हुआ एक और बंदर का शव
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में पिछले कुछ दिनों से बंदरों की हो रही संदिग्ध मौतों ने पर्यावरण प्रेमियों और स्थानीय प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। अब तक शहर के विभिन्न हिस्सों से लगभग 20 बंदरों के मरने की पुष्टि हो चुकी है। इन मामलों में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि अधिकतर मामले शहर के कोटलानाला वार्ड से सामने आ रहे हैं, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

मामले की गंभीरता तब और बढ़ गई जब वीरवार को भी कोटलानाला वार्ड में स्थित एक कूड़ेदान से एक और बंदर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना मिलने के बाद क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। बंदरों की इस तरह लगातार हो रही मौतों को लेकर शहर की सामाजिक संस्था एहसास ने कड़ा संज्ञान लिया है। संस्था के प्रतिनिधियों ने इस मामले को लेकर जिले के उपायुक्त को एक औपचारिक शिकायत पत्र सौंपा। संस्था ने मांग की है कि इस पूरे मामले की तुरंत और गहन जांच करवाई जाए। संस्था के पदाधिकारियों का कहना है कि यह जांचना बेहद जरूरी है कि बंदरों की यह मौतें किसी गंभीर बीमारी या प्राकृतिक कारणों से हो रही हैं, या फिर किसी शरारती तत्व द्वारा इन्हें जानबूझकर जहर देकर मारा जा रहा है। उन्होंने अंदेशा जताया है कि इतनी बड़ी संख्या में एक ही क्षेत्र के आसपास बंदरों का मरना किसी बड़ी साजिश की तरफ इशारा करता है। स्थानीय निवासियों और संस्था ने प्रशासन से मांग की है कि मृत बंदरों का पोस्टमार्टम करवाकर मौत के सही कारणों का पता लगाया जाए और यदि इसमें किसी की संलिप्तता पाई जाती है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें