फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दो दिन की बारिश के बाद खिली धूप, दिन में मौसम रहा गर्म

Fri, 02 Feb 2024 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
किसान और बागवानों को था बारिश का इंतजार, फसलों को फायदा
विज्ञापन

मटर, लहसुन, गेहूं, सरसों समेत अन्य फसलों के लिए संजीवनी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में दो दिन मौसम खराब और बारिश होने के बाद शुक्रवार को अच्छी धूप खिली है, जिससे दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। मौसम खुलने के बाद किसान-बागवान भी खेतों में जुट गए हैं। वहीं लोगों को शुष्क ठंड से भी राहत मिली है।
विज्ञापन

किसान-बागवान काफी समय से बारिश का इंतजार कर रहे थे। अब बारिश होने से मटर, लहसुन, गेहूं, सरसों समेत अन्य फसलों के लिए फायदा होगा। इसमें बारिश न होने से फसलों की बढ़वार नहीं थी। मगर बारिश होने से अब दिक्कत नहीं आएगी। फसलों को जहां पानी मिलने से उनमें जान आ गई। जानकारी के अनुसार जिले में दिन के तापमान में 9 डिग्री तक बढ़ोतरी हुई है। जबकि रात का तापमान 2 डिग्री तक घटा है। जहां वीरवार को दिन का तापमान 8 डिग्री था, वहीं शुक्रवार को बढ़कर 17 डिग्री तक पहुंच गया है। इसी तरह रात का तापमान बुधवार को न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री था, वह वीरवार रात घटकर 1.5 डिग्री तक पहुंच गया था। ऐसे में ठंड में काफी इजाफा हुआ था। शुक्रवार की सुबह धूप खिलने के साथ मौसम गर्म रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें