फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: रोपड़ के सन्नी पहलवान ने जीता दंगल

विज्ञापन
विज्ञापन
मायापुरी धाम छमकड़ी में दुर्गाष्टमी मेले का आयोजन
विज्ञापन

कबड्डी में मायापुर धाम छमकड़ी की टीम बनी विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। गोयला पंचायत के मायापुरी धाम छमकड़ी में दो दिवसीय दुर्गाष्टमी मेला आयोजित हुआ। यह मेला मां जालपा के प्रति लोगों की श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है। मेले का मुख्य आकर्षण कबड्डी और विशाल दंगल रहा। दंगल में माली की कुश्ती पंजाब रोपड़ के सन्नी ने जीती। विजेता पहलवान को कमेटी ने 3,100 रुपये और पगड़ी देकर नवाजा। ओपन कबड्डी में मायापुरी धाम छमकड़ी की टीम ने सोनीपत हरियाणा को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। समापन समारोह के मुख्यातिथि राम कुमार चौधरी ने विजेताओं को नकद पुरस्कार व ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने मेला कमेटी को 20,000 रुपये भेंट किए। मेले के दौरान विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवज्योति युवक मंडल के सदस्यों सुरेंद्र कुमार, बल्लू ठाकुर, धर्मवीर सिंह, कृपाल सिंह,पुनीत ठाकुर, सचिन मेहता, हिमांशु वर्मा, राम लाल,बाबू राम वर्मा व राम सिंह समेत स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें