क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में बगल्याणे-11 को दी मात
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। बगल्याणे प्रीमियर लीग सीजन-4 की ओर से दाड़लामोड़ में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया। सीजन-4 का फाइनल मुकाबला समर सेट शिमला और बगल्याणे-11 के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में समर सेट शिमला ने जीत हासिल की। समापन समारोह में समाजसेवी कमलेश ठाकुर मुख्यातिथि रहे। कमलेश ठाकुर ने दोनों टीमों को उनके प्रदर्शन के लिए बधाई दी और खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बगल्याणे क्रिकेट क्लब को भी इस तरह के आयोजनों के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान मुख्यातिथि ने विजेता टीम को 51,000 रुपये, जबकि रनर-अप टीम बगल्याणे-11 को 25,000 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बगल्याणे क्रिकेट क्लब दाड़लामोड़ के प्रधान भगत सिंह ठाकुर, देवेंद्र ठाकुर, यशपाल, राकेश, हेमराज, अंकू, मनोज, रमन, जयदेव सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।